NEET पेपर लीक के बीच NTA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल... नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त
14:39
NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने NTA में चार बड़े अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. इनमें दो जॉइंट सेक्रेटरी और दो जॉइंट डायरेक्टर शामिल हैं. अनुजा बापट और रुचिता विज को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है, जबकि आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगढिया को जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. सभी नियुक्तियों को ACC की मंजूरी के बाद DoPT ने आदेश जारी किया.
Source: www.aajtak.in

